Mdeg Yoga Education
योग क्या है? | What is Yoga in Hindi
संस्कृत धातु 'युज' से निकला है, जिसका मतलब है व्यक्तिगत चेतना या आत्मा का सार्वभौमिक चेतना या रूह से मिलन। योग, भारतीय ज्ञान की पांच हजार वर्ष पुरानी शैली है। हालांकि कई लोग योग को केवल शारीरिक व्यायाम ही मानते हैं, जहाँ लोग शरीर को मोडते, मरोड़ते, खींचते हैं और श्वास लेने के जटिल तरीके अपनाते हैं। यह वास्तव में केवल मनुष्य के मन और आत्मा की अनंत क्षमता का खुलासा करने वाले इस गहन विज्ञान के सबसे सतही पहलू हैं, योग का अर्थ इन सब से कहीं विशाल है । योग विज्ञान में जीवन शैली का पूर्ण सार आत्मसात किया गया है।
गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर कहते हैं, "योग सिर्फ व्यायाम और आसन नहीं है। यह भावनात्मक एकीकरण और रहस्यवादी तत्व का स्पर्श लिए हुए एक आध्यात्मिक ऊंचाई है, जो आपको सभी कल्पनाओं से परे की कुछ एक झलक देता है।"
योग का इतिहास | History of Yoga in Hindi
योग दस हजार साल से भी अधिक समय से प्रचलन में है। मननशील परंपरा का सबसे तरौताजा उल्लेख, नासदीय सूक्त में, सबसे पुराने जीवन्त साहित्य ऋग्वेद में पाया जाता है। यह हमें फिर से सिन्धु-सरस्वती सभ्यता के दर्शन कराता है। ठीक उसी सभ्यता से, पशुपति मुहर (सिक्का) जिस पर योग मुद्रा में विराजमान एक आकृति है, जो वह उस प्राचीन काल में योग की व्यापकता को दर्शाती है। हालांकि, प्राचीनतम उपनिषद, बृहदअरण्यक में भी, योग का हिस्सा बन चुके, विभिन्न शारीरिक अभ्यासों का उल्लेख मिलता है। छांदोग्य उपनिषद में प्रत्याहार का तो बृहदअरण्यक के एक स्तवन (वेद मंत्र) में प्राणायाम के अभ्यास का उल्लेख मिलता है। यथावत, ”योग” के वर्तमान स्वरूप के बारे में, पहली बार उल्लेख शायद कठोपनिषद में आता है, यह यजुर्वेद की कथाशाखा के अंतिम आठ वर्गों में पहली बार शामिल होता है जोकि एक मुख्य और महत्वपूर्ण उपनिषद है। योग को यहाँ भीतर (अन्तर्मन) की यात्रा या चेतना को विकसित करने की एक प्रक्रिया के रूप में देखा जाता है।
प्रसिद्ध संवाद, “योग याज्ञवल्क्य” में, जोकि (बृहदअरण्यक उपनिषद में वर्णित है), जिसमें बाबा याज्ञवल्क्य और शिष्य ब्रह्मवादी गार्गी के बीच कई साँस लेने सम्बन्धी व्यायाम, शरीर की सफाई के लिए आसन और ध्यान का उल्लेख है। गार्गी द्वारा छांदोग्य उपनिषद में भी योगासन के बारे में बात की गई है।

योग के आठ स्टेप
1- यमयोग के इस अंग के माध्यम से आप खुद पर संयम रखने का प्रयास करते हैं। क्रोध, वासना और उत्तेजना में यह आपको संयमित रखता है। इसके अंतर्गत आपको कई बातों को ध्यान में रखकर उनका पालन करना होगा। ये हैं...
अहिंसा - शब्दों से, विचारों से और कर्मों से किसी को हानि नहीं पहुँचाना
सत्य - विचारों में सत्यता, परम-सत्य में स्थित रहना
अस्तेय - चोर-प्रवृति का न होना
ब्रह्मचर्य - दो अर्थ हैं:
चेतना को ब्रह्म ज्ञान में स्थिर करना
सभी इन्द्रिय जनित सुखों में संयम बरतना
अपरिग्रह - जरूरत से ज्यादा संचय नहीं करना, दूसरों की चीजों की इच्छा नहीं करना
'नियम' का मतलब है पवित्रता। इस आष्टांग योग सूत्र का दूसरा चरण है 'नियम'। पहला चरण 'यम' जहां मन को शांति देता है, वहीं दूसरा चरण 'नियम' हमें पवित्र बनाता है। योग के रास्ते पर चलने के लिए आत्मशांति के साथ मन, कर्म, वचन की पवित्रता भी बहुत जरूरी है। नियम का पालन करने से हमारे आचरण, विचार और व्यवहार पवित्र होते हैं। योग सूत्र में नियम के पांच अहम अंग बताए गए हैं
साफ-सफाई - शरीर और मन की शुद्धि
संतोष - संतुष्ट और प्रसन्न रहना
तपस्या - स्वयं से अनुशाषित रहना
स्वयं अध्ययन या आत्मनिरीक्षण - आत्मचिंतन करना
भगवान के प्रति समर्पण - इश्वर के प्रति पूर्ण समर्पण, पूर्ण श्रद्धा
3- आसन
यहां आसन का मतलब है योगासनों द्वारा शरीरिक नियंत्रण करना। योगासन बहुत सारे हैं, जैसे चक्रासन, भुजङ्गासन, धनुरासन, गर्भासन, गरुडासन, गोमुखासन, हलासन, मकरासन, मत्स्यासन, पद्मासन, पश्चिमोत्तानासन, सर्वाङ्गासिद्धासन, सिंहासन, शीर्षासन, सुखासन, ताडासन, उड्डीयानबन्ध, वज्रासन, पवनमुक्तासन, कटिपिण्डमर्दनासन, अर्धमत्स्येन्द्रासन, योगमुद्रासन, गोरक्षासन या भद्रासन, मयूरासन, सुप्तवज्रासन, शवासन इत्यादि। इस जगह पर कुछ आसनों को सचित्र दिखाया गया है। इन सभी आसनों को करने के लिए आपको जरूरत होगी समय और संयम दोनों की।
4- प्राणायाम

प्राणायाम के जरिए सांस लेने संबंधी खास तकनीकों द्वारा प्राण पर नियंत्रण किया जाता है। प्राणायाम भी बहुत सारे हैं। यहां बात करते हैं कुछ जाने-माने प्राणायामों के बारे में। भ्रष्टिका प्राणायाम, कपालभाति प्राणायाम, बाह्य प्राणायाम, अनुलोम-विलोम प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम, उद्गीथ प्राणायाम आदि।
5- प्रत्याहार
प्रत्याहार की मदद से इन्द्रियों को अंतर्मुखी किया जाता है। उनपर काबू पाया जाता है। प्रत्याहार योग का पांचवां चरण है। योग मार्ग का साधक जब यम (मन के संयम), नियम (शारीरिक संयम) रखकर एक आसन में स्थिर बैठकर अपने वायु रूप प्राण पर काबू पाना सीखता है, तब उसके विवेक को ढंकने वाले अज्ञान का अंत होता है, तब जाकर मन प्रत्याहार और धारणा के लिए तैयार होता है। चेतना, शरीर और मन से ऊपर उठकर अपने स्वरूप में रुक जाने की स्थिति है प्रत्याहार। प्राणायाम तक योग साधना आंखों से दिखाई देती है। प्रत्याहार का मतलब है एक ओर खींचना। सवाल उठता है किसको खींचा जाना, तो मन को। योग दर्शन के अनुसार मन इंद्रियों के माध्यम से जगत के भोगों के पीछे दौड़ता है। उसे इस दौड़ से रोककर इंद्रियों के अधीन से मुक्त करना, भीतर की ओर खींचना प्रत्याहार है।
6- धारणा
धारणा का मतलब है एकाग्रचित्त होना। धारणा अष्टांग योग का छठा चरण है। इससे पहले पांच चरण योग में बाहरी साधन माने गए हैं। इसके बाद सातवें चरण में ध्यान और आठवें में समाधि की अवस्था आ जाती है। धारणा का मतलब है संभालना, थामना या सहारा देना। मतलब किसी स्थान (मन के भीतर या बाहर) विशेष पर चित्त को स्थिर करने का नाम धारणा है। स्थिर हुए चित्त को एक जगह पर रोक लेना ही धारणा है। कुल मिलाकर धारणा धैर्य की स्थिति.
इसके अंतर्गत जरूरत होती है निरंतर ध्यान की। योग साधना का सातवां चरण है। योगी प्रत्याहार से इंद्रियों को चित्त में स्थिर करता है और धारणा की मदद से उसे एक स्थान पर बांध लेता है। इसके बाद ध्यान की स्थिति आती है। धारणा की निरंतरता ही ध्यान कहलाती है। यह मन की बेहद सूक्ष्म स्थिति है, जहां जाग्रतिपूर्वक एक वृत्ति को प्रवाह में रहना होता है। धारण और ध्यान से मिली एकाग्रता चेतना को अहंकार से मुक्त करती है। यही चेतनता का पूर्ण बोध आखिर में समाधि बन जाती है।
8- समाधि

अष्टांग योग का आखिरी चरण समाधि है। यह चेतना का वह स्तर है, जहां इंसान पूर्ण मुक्ति का अनुभव करता है। योग शास्त्र के अनुसार ध्यान की सिद्धि होना ही समाधि है। समाधि अनुभूति की अवस्था है। वह शब्द, विचार व दर्शन सबसे परे है। इस स्थिति में मन उन गूढ़ विषयों का भी ज्ञान प्राप्त कर लेता है, जो साधारण अवस्था में बुद्धि से प्राप्त नहीं होते। समाधि और नींद में हमें एक जैसी अवस्था प्रतीत होती है, दोनों में हमारा (बाह्य) स्वरूप सुप्त हो जाता है। जब कोई गहरी नींद में सोया रहता है, तब वह ज्ञान या चेतन की निम्न भूमि में चला जाता है। नींद से उठने पर वह पहले जैसे ही रहता है। उसमें कोई बदलाव नहीं होता, लेकिन जब मनुष्य समाधि में होता है, तो समाधि प्राप्त करने के पहले अगर वह महामूर्ख रहा हो, अज्ञानी रहा हो तो समाधि से वह महाज्ञानी होकर जागता है।
स्वास्थ्य में योग की भूमिका-
आज की तेज रफ्तार भरी जिंदगी में लोगो ने अपना ख्याल रखना तो जैसे छोड़ ही दिया है| ना ही किसी के पास व्यायाम के लिए समय है और ना ही लोग अपने खान पान का सही से ख्याल रखते है| इस तरह से भागदौड़ वाली जिंदगी में हम दूसरे काम तो कर लेते है| लेकिन हम सबसे महत्वपूर्ण चीज़ याने की हमारे स्वास्थ्य पर ब्रेक लगा देते है|
स्वास्थ्य का ठीक तरह से ख्याल ना रखने के कारण कई तरह की चीज़े जन्म लेती है जैसे तनाव, थकान, चिड़चिड़ाहट, कई तरह की शारारिक बीमारिया आदि| इन सभी कारणों से हमारी जिंदगी अस्त-व्यस्त हो जाती है। ऐसे में जिंदगी को स्वस्थ तथा ऊर्जावान बनाये रखने के लिये व्यायाम की जरूरत होती है| लेकिन कठिन और थका देने वाली दो-ढाई घंटे लंबी कसरत करना हर किसी के बस की बात नहीं है|
ऐसे में केवल नियमित 20-30 मिनट किया जाने वाला योगाभ्यास फायदेमंद होता है| योग की खासियत यह है इससे ना केवल हम शारारिक तौर पर स्वस्थ रहते है बल्कि यह हमारे शरीर से कई तरह की बीमारियो को भी दूर करता है| हमारे शरीर में बहुत से रोग जन्म लेते है जिनके बारे में वक्त पर हमें पता भी नहीं होता है|
इसलिए योग करना हमारे शरीर के लिए किसी रामबाण औषधि से कम नहीं है| यह हमारे दिमाग को तनाव रहित तथा बॉडी को फिट रखता है। हम कह सकते है की योग करने से जीवन को एक सेहतमंद रफ्तार मिल जाती है। तो आइये आज Yoga for Health in Hindi में विस्तार से जानते है|
office address :-D/354 Vibhuti Khand Gomtinagar ,Lucknow

Contact us :-7355268808,9415787135,6388843372
Visit us :-www.org.in

Comments
Post a Comment